कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर स्टॉल नंबर 52-53 लगाई है। इसके तहत आमजन को पैनल अधिवक्ता ने कानूनी जागरूकता के बारे में बताया। इसी कड़ी में छात्राओं ने बाल-विवाह व घरेलू हिंसा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके जरिये ब्रह्मसरोवर पर आए पर्यटकों को इन कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। डीएलएसए की ओर से लगाए स्टॉल के जरिये आए पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है। पर्यटकों को लीगल अवेयरनेस के लिए बुकलेट और पंपलेट मुक्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद