फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर में नहाने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में नहाने उतरे 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शिनाख्त न होने के कारण उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था, मगर बुधवार को शिनाख्त के बाद पुलिस ने मुकेश कुमार निवासी घरबाड़ा जिला सीतामढ़ी बिहार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार दो सप्ताह पूर्व 18 जुलाई को कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया था। यहां वह ब्रह्मसरोवर परिसर में बने शौचालय में काम कर रहा था। यहां पहुंचकर उसने परिजनों को सूचना दी थी, मगर गत सप्ताह वह ब्रह्मसरोवर में नहाने उतरा तो डूब गया। तीन-चार दिन पहले उसका शव ऊपर आया तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान उसके परिजन उसे तलाशते हुए ब्रह्मसरोवर पहुंचे। उन्होंने उसकी तस्वीर आसपास के लोगों को दिखाई तो लोगों ने उनको घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना केयूके पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें