इस्माईलाबाद। कम्बोज कॉलोनी के समीप खेतों में गेहूं के फानों में लगी आग। संवाद
- फोटो : samvad
इस्माईलाबाद। कम्बोज कॉलोनी के समीप खेत में वीरवार दोपहर के समय आग लग गई जिसमें किसान के करीब छह एकड़ के फाने जल गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसानों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसान बलकार सिंह के करीब छह एकड़ के फाने जल गए। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। शहर में स्थित कम्बोज कॉलोनी के समीप लगते खेतों में आग की लपटें दिखाई दी।