कुरुक्षेत्र। नशे के विरूद्व लोगों को जागरूक करते हुए स्वामी हरिओम परिवार्जक, अशोक कुमार वर्मा व
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से शहर में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पैदल जागरूकता यात्रा के साथ शुरू किया गया। रेलवे सड़क अहिल्याबाई चौक से लेकर शौरगिर बस्ती और आसपास के क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सौजन्य से बस्ती के लोग और विद्यार्थी शामिल हुए। प्रयास फाउंडेशन प्रधान नरेश सैनी और सदस्य भारतेन्दु हरीश ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया। स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने इस दौरान जनसाधारण को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी ने पैदल यात्रा में भागीदारों को उत्साहित किया। नशामुक्त अभियान से जुड़े सदस्य भारतेन्दु हरीश ने कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर ब्यूरो की नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
कुरुक्षेत्र। नशे के विरूद्व लोगों को जागरूक करते हुए स्वामी हरिओम परिवार्जक, अशोक कुमार वर्मा व