कुरुक्षेत्र। गत माह मेडिकल की दुकान से 26 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सिमरन सिंह निवासी मग्गरपुर जिला यमुनानगर को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में दलजीत सिंह निवासी अकालगढ़ ने बताया था कि उसकी गांव में ही मेडिकल की दुकान है। 30 जून को उसकी दुकान का शीशा लॉक था। दोपहर करीब पौने दो बजे बाइक सवार एक युवक उसकी दुकान के पास आकर रुका था। उसने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। आरोपी शीशे का दरवाजा खोलकर दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले का लॉक तोड़कर 26 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया था। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सिमरन सिंह को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी मामले की जांच जारी है। संवाद