फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मानव शृंखला से भारत का नक्शा बना दिया एकता का संदेश

Sat, 15 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में मानव श्रृंखला से भारत के बनाए गए नक्शे का दृ
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां की एनएसएस इकाई की ओर से वंदे मातरम् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन से की। देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण इस गायन ने पूरे परिसर में एक सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण का निर्माण किया। कार्यक्रम के अगले चरण में स्वयंसेवकों की ओर से एक भारत की भावना को दर्शाते हुए भारत के नक्शे की आकृति में एक विशाल ह्यूमन चेन का निर्माण किया गया। इस मानव शृंखला ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सहयोग के संदेश को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रजत कुमार, उप प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी और हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में मानव श्रृंखला से भारत के बनाए गए नक्शे का दृ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें