शाहाबाद। सुबह अनाज मंडी रोड में मोटरसाइकिल स्पेयरपार्ट की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुबह पड़ोसी ने जब दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी तो उन्होंने फायर ब्रिगेड केंद्र पर सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है। दुकान मालिक सचिन ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से अनाज मंडी रोड पर यूनिवर्सल मोटर नामक मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट की दुकान चला रहा है। रविवार शाम वह रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद करके गया था। सचिन ने बताया कि आग से उनका करीब 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।