फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने के लिए 24 लोगों का जत्था पाकिस्तान रवाना, 30 जून को वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने के लिए वीरवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से 24 लोगों का जत्था रवाना हुआ। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से इस जत्थे को कमेटी की कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव सतपाल सिंह ढाचर, उप सचिव अमरिंदर सिंह, प्रबंधक हरमीत सिंह, सिख नेता नरेंद्र सिंह व तजिंदर सिंह मक्कड़ ने रवाना किया। इससे पहले अजराना दंपती ने संगत में पासपोर्ट वितरित किए। बीबी रविंदर कौर ने कहा कि संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध के दिशा-निर्देश पर अलग-अलग ऐतिहासिक दिवस मनाने के लिए कमेटी द्वारा प्रदेश की संगत का जत्था पाकिस्तान भेजा जाता है।
विज्ञापन

प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए यह जत्था पाकिस्तान जा रहा है। यात्रा विभाग का काम संभाल रहे गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली व दसवीं कपाल मोचन बिलासपुर के प्रबंधक हरकीरत सिंह ने जत्थे की पूर्ण तैयारी करवाई है। यह जत्था आज रात को श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर में रात्रि विश्राम करेगा और 21 जून को वाघा बार्डर के माध्यम से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। गुरुद्वारा पंजा साहिब, श्री गुरु नानक देव जी महाराज का जन्म अस्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा रोडी साहिब के दर्शन करेगा। इसके साथ ही गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी समागम में शामिल होगा। इसके उपरांत 30 जून को जत्था वापस लौटेगा। हरकीरत सिंह ने बताया कि कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध के दिशा-निर्देश पर जत्थे में शामिल संगत को श्री अमृतसर लेकर जाने और वहां से वापस कुरुक्षेत्र लेकर आने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें