फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देव दीपावली पर जग ज्योति दरबार में होगी महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को जग ज्योति दरबार में विशेष पूजन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन और सान्निध्य में होगा। इस दौरान भगवान श्रीहरि का विधि-विधान से पूजन और दीपदान किया जाएगा। महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि कार्तिक पूर्णिमा की शाम अपने घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि देव दीपावली पर दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें