फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिरिक्त कृषि यंत्रों के लिए निकाला जाएगा ड्राॅ

Thu, 06 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए जिले के 2006 किसानों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इनमें से 915 आवेदकों का चयन 3 सितंबर को हुए ड्राॅ में कर दिया गया था। अब विभाग की ओर से जिले के किसानों के लिए 682 मशीनों का अतिरिक्त लक्ष्य प्रदान किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि जिन किसानों को पहले ड्राॅ में किसी भी कृषि यंत्र के लिए चयनित किया जा चुका है। उनका नाम इस दूसरे ड्राॅ में शामिल नहीं किया जाएगा लेकिन यदि वे पूर्व में तय की गई अंतिम तिथि 30 सितंबर तक मशीन नहीं खरीद पाया है तो वह अब 30 नवंबर तक मशीन खरीद सकता है। कृषि विभाग की ओर से बेलर मशीन के लिए जो आवेदक चयनित किए जाएंगे, उन सभी सामान्य व अनुसूचित जाति के किसानों को है-रैक एवं सर्व-मास्टर/रोटरी स्लैशर लेने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें