फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल आई और एकाउंट से 20 हजार गायब

Sun, 30 Mar 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। एक फोन काल के बाद दो बैंक खातों से पैसे निकलने का मामला प्रकाश में आया है। लाडवा के गांव छलौंदी निवासी अशोक कुमार पुत्र पूर्ण चंद ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5:30 बजे एक फोन काल आई कि जो आप का एटीएम नंबर है, वह गलत बन गया है। हम बैंक के हेड ऑफिस से बोल रहे हैं, सही खाता नंबर बताएं, जिस पर उन्होंने अपना पीएनबी कर खाता नंबर व पासवर्ड बता दिया। उन्होंने बताया कि वे इसलिए चकमा खा गए, क्योंकि पहला एटीएम कार्ड खराब हो गया था। फोन रखने के तुरंत बाद खाते से 1100 रुपए निकालने की सूचना मोबाइल पर आई और उसके थोड़ी-थोड़ी देर बाद 2500-2500 रुपए 3 बार व एक बार 2 हजार रुपए व 100 रुपए निकाले गए। इसके बाद खाते में सिर्फ 23 रुपये रह गए। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में बेटे अनुपम से बात की तो उसी नंबर पर फोन किया गया। जवाब मिला कि कंप्यूटर की गलती के कारण ऐसा हो गया है। आप अपना खाता नंबर व पासवर्ड बता दें, सारे पैसे आप के खाते में डाल देंगे, इसके बाद उसने भी अपना एसबीआई लाडवा का खाता नंबर व पासवर्ड बता दिया। बाद में पता चला की उसके खाते से भी 9300 रुपए निकाल लिए गए और खाते में सिर्फ 3 रुपये ही रह गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब वह दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों के पास गए तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। जब आप ने खुद ही अपना पासवर्ड उन्हें बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें