कुरुक्षेत्र। विधानसभा एस्टीमेट कमेटी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के लिए नौ हजार 190 करोड़ 82 लाख रुपए का अनुमानित बजट पारित किया है। इस सप्लीमेंट्री बजट को भी अंतिम अनुमति के लिए शुक्रवार को विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए इस बजट में करीब 186 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक सुभाष सुधा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में विधानसभा एस्टीमेट कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में एसीएस स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ विधायक भी सदस्य के रूप में उपस्थित थे। एस्टीमेट कमेटी में प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के एस्टीमेट और बजट भी रखे गए थे। विभिन्न विभागों के एस्टीमेट और बजट को पारित कर करने के लिए विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।