कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो की टीम ने बाइक सवार एक युवक को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह निवासी सतराना जिला पटियाला (पंजाब) की बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर एनएच 152-डी पुल के नीचे गश्त करते हुए सीआईए-दो की टीम को सूचना मिली कि गुरमीत सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपनी बाइक पर अफीम बेचने के पिहोवा की तरफ आएगा। सूचना पर टीम ने पटियाला मोड़ पर नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को पटियाला की तरफ से एक बाइक चालक आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि सप्लायर को भी पकड़ा जा सके।