कुरुक्षेत्र। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में महिला पुलिस ने 16 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार आजाद नगर की हरविंद्र कौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी रमाना जिला करनाल के अमरीक सिंह के साथ नवंबर 2011 में हुई थी। शादी के बाद पति अमरीक सिंह, ससुर कुलदीप, सास निर्मल कौर के अलावा गुरप्रीत, रवि, निर्मल, मनदीप आदि उसको कम सामान लाने को लेकर मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगे। वहीं देवीदासपुरा की शांति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि परिजनों ने उसकी शादी रामबाबू के साथ की थी। शादी के बाद से कम सामान लाने को लेकर पति समेत ससुराल के रामकिशन, माया, सोनी, रोशनी, साधना, संदीप, गोलू, शिवानी आदि उससे मारपीट करने लगे। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने कई बार समझाया, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने। महिला थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करके जांच शुरू करा दी है।