फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर फूका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अध्यक्षता में रविवार को छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया तो केयू थर्ड गेट पर सीएम का पुतला भी फूंका। इससे पहले बुद्विराजा ने संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, जिसमें प्रदेश सचिव गौरव भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपांशु बंसल, अभिमन्यु भाटी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष चुनाव की मांग की। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताकर सभी राजनीतिक छात्र संगठन को दलगत राजनीति न करके ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी का हिस्सा बनाने का निमंत्रण दिया । उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार छात्र राजनीति को बहाल करने की आड़ में अपना एजेंडा लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब व राजस्थान की तर्ज पर सीधा चुनाव करवाने की बजाए कालेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन के हस्तक्षेप के साथ विभाग प्रतिनिधि सीआर/डीआर चुनें । ऐसे में न तो विश्वविद्यालयों से कोई नया छात्र नेता पैदा होगा और न ही विद्यार्थियों की 22 साल पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। प्रदेश सचिव गौरव भारद्वाज ने इनसो, एबीवीपी समेत प्रदेश के सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर आने की अपील की । उन्होंने बताया कि अगर अन्य संघ भी एनएसयूआई के पक्ष में आते हैं तो संघ इसका बहिष्कार करने को तैयार हैं । इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, हरीश, प्रदेश महासचिव साहिल शर्मा, विशाल भारद्वाज, रोकी राणा, आशीष लांबा, तरसेम नैन, अमन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें