फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर की हवा चेक करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टायराें की हवा चेक करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। (कुरुक्षेत्र)
गांव टीकरी के पास ट्रक के टायरों की हवा चेक करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसएचओ जयनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव टीकरी के पास खेतों में एक ट्रक के पास एक लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार देर रात ट्रक चालक ट्रक को साइड पर लगा कर टायरों की हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ जयनारायण के अनुसार मृतक की पहचान पंजाब के गांव पलयाली कलां निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र शवगृह में भेज दिया है। मोहन सिंह नवांशहर से बहादुरगढ़ के लिए चला था। देर रात ट्रक के टायरों की हवा चेक करने के दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें