केयू ने किए चार परीक्षाओं के परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू प्रशासन ने चार कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा नियंत्रक हुकम सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमटेक कंप्यूटर साईंस प्रथम सेमेस्टर, एमबीए फाइव ईयर पांचवां सेमेस्टर, बीएससी ग्राफिक्स एनीमेशन प्रथम सेमेस्टर और बीएससी ग्राफिक्स एनीमेशन थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट डिक्लेयर किए हैं। इनकी परीक्षाएं दिसंबर में हुई थीं।