स्माइल बीट्स एनजीओ ने किया विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
स्माइल बीट्स एनजीओ सदस्यों की बैठक रविवार को किसान विश्राम गृह में हुई। इसमें स्थानीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें अरुण सैनी को हलका अध्यक्ष बनाया गया। साहिल गोयल को महामंत्री, कमल कुमार को उपाध्यक्ष, विजय राणा को उपाध्यक्ष, सोहन लाल को सचिव, विक्रम जांगड़ा को सचिव, हर्ष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुनील बहादुर को प्रवक्ता, नीरज कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। एनजीओ के संस्थापक जोनी मंगला ने कहा की स्माइल बीट्स एनजीओ शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगा और शहर के हर सरकारी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।