पैदल चलने वाले लोगों के लिए शहर में बनेगा फुटपाथ: सिंगला
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा
तहसील रोड पर चल रहे नाले व लॉकिंग टाईल के निर्माण कार्य शनिवार को नपा प्रधान अशोक सिंगला व नपा सचिव सुशील कुमार ने निरीक्षण किया। नपा प्रधान अशोक सिंगला ने कहा कि सरस्वती तीर्थ के आस-पास मेला ग्राउंड है। यहां चैत्र चौदस मेले के अलावा आए दिन सैकड़ों यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। इसी चलते यहां पर नाले की रिपेयरिंग का काम करवाया जा रहा है और इसके साइडों मे लॉकिंग टाईलस लगवाकर फुटपाथ बनाया जाएगा। जिससे यहां पैदल चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर इसी तर्ज पर फुटपाथ बनाया जाएगे। ताकि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर बिल्डिंग इस्पैक्टर धमेन्द्र, एमइ मदन मोहन, ठेकेदार रामपाल सहित नपा कर्मचारी मौजूद रहे।