फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं का रखें विशेष ध्यान : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। पशु चिकित्सक डॉक्टर विशाल सिंधवानी ने बरसात के दिनों में अपने पशुओं की देखभाल के लिए सुझाव देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं की दूध उत्पादन की क्षमता घट जाती है। इसलिए दुधारू पशुओं की बरसात के सीजन में उनकी खुराक बढ़ा कर दोगुनी कर देनी चाहिए। ऐसे पशुओं को दाना व फीड अच्छी किस्म का ही दें, जिससे उनकी ऊर्जा में बढ़ोतरी हो। वे गांव छप्परा के सरकारी पशु चिकित्सालय में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पशुओं में कई तरह के रोग भी फैल जाते है। इसके लिए नजदीक के पशु चिकित्सालय में जाकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही समय पर दवाई दें। बरसात के दिनों में ज्यादातर पशुओं को भूसे का चारा डाला जाता है। उन्होंने कहा कि चारा डालते समय ध्यान रखें कि यह बारिश में न भीगा हो, इसमें फफूंदी लगने के आसार होते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें