संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसके लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस परीक्षा को लेकर शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 451 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ विद्यालय में 456 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 89 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों के कारण दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। परीक्षा के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से भी कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की चेकिंग की गई और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
थानेसर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 451 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय के लिए परीक्षा दी, जबकि 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ विद्यालय में 456 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 89 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।