लाडवा। सांसद नवीन जिंदल की ओर से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को टीम की ओर से गांव निवारसी में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। शिविर में 90 लोगों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गई। रक्त एवं यूरिन के टेस्ट के साथ-साथ पांच लोगों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई कराई गईं। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नि:शुल्क दवाइयां, परामर्श और खान-पान से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ साथ नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी जाती है।