संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं हरियाणा सरकार के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पोषण माह अभियान के तहत आयुष आरोग्य मंदिर यारा में आयुष विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 90 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक फार्मासिस्ट धर्मवीर सिंह और साल्विया ने मरीजों को दवा बांटी। इस मौके पर डॉ.संदीप गुप्ता व डॉ.आश्मी मौजूद रहीं।