फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट से 90 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। मोबाइल मेडिकल यूनिट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-9 पहुंची। यहां 90 लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां मिलीं। डॉ. पूर्णमल ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। रक्तचाप और मधुमेह जैसी सामान्य समस्याओं की जांच की गई। इस दौरान 83 मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही, 7 लोगों के रक्त परीक्षण भी किए गए। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने फाउंडेशन का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पूर्णमल, शिखा सैनी और मीनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें