फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में पहुंची 89 शिकायतें, 55 परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में लोगो की समस्याएं सुनती अतिरिक्त  उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा। विज्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को भी जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 89 शिकायतें पहुंची। इनमें 55 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। कुछ शिकायतें मौके पर निपटाईं गई तो अधिकतर के निपटान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और तय समय सीमा के अंदर होना चाहिए, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्रिड की डीएम मेनका बूरा को कहा कि फैमिली आईडी से संबंधित जो शिकायतें आ रही है, उसका तय समय सीमा के अंदर समाधान करें तथा शिकायतकर्ता का नंबर जरूरी लें ताकि उससे संपर्क किया जा सके। इन शिविरों को लगाने का उद्देश्य है कि आम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो जाए, क्योंकि सभी अधिकारी एक साथ उपस्थित रहते हैं और समस्या का समाधान पल भर में हो जाता है। इस मौके पर नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें