फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड योजना के लाभ के लिए पहुंचे 85 हजार आवेदन, अधिकारियों की फूलने लगी सांसें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग द्वारा शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना को लेकर जहां लोगों में उत्साह बना हुआ है वहीं आवेदनों की बढ़ती संख्या को देख अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। वीरवार तक जिले से इस योजना का लाभ लेने के लिए 85 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ आवेदन जमा होने के बाद हर रोज कार्ड लेने के लिए उमड़ रही है। हालात यह है कि नए बस अड्डे पर ही सात हेल्प डेस्क बनाने पड़े, जिसके बावजूद दिनभर कर्मचारियों से लेकर कार्ड लेने के लिए आने वाले लोगों के भीषण गर्मी के चलते पसीने छूटे रहते हैं।
विज्ञापन


वीरवार को भी बस अड्डे पर बनाए गए सभी हेल्प डेस्कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से अब तक नौ हजार के करीब हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत अब तक डिपो को जिले से 85 हजार के करीब आवेदन मिल चुके हैं। यात्रियों को हैप्पी कार्ड बांटने से लेकर हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट करने तक की प्रक्रिया हेल्प डेस्क के माध्यम से की जा रही है, साथ ही हैप्पी कार्ड से संबंधित दिक्कतों को भी हेल्प डेस्क के माध्यम से दुरुस्त किया जा रहा है।




अब तक वितरित किए गए नौ हजार हैप्पी कार्ड
रोडवेज कर्मियों का कहना है कि हैप्पी योजना का लाभ लेने के लिए जिले से 85 हजार के करीब आवेदन अब तक मिल चुके हैं और नौ हजार के करीब लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जबकि अन्य आवेदकों को भी हैप्पी कार्ड हेल्प डेस्कों के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ वे परिवार ले सकते हैं, जिनकी आय एक लाख रुपये से कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें