अमावस्या पर कटी कई श्रद्धालुओं की जेबें
पिहोवा । फाल्गुन की अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पितरों के निमित्त पूजा अर्चना कर उनके मोक्ष की कामना की। लेकिन प्रशासनिक इंतजाम न होने के कारण श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा। तीर्थ के आसपास पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालु आपस में ही उलझते दिखे। दिल्ली से आई कुसुम, पटियाला से आई मनजीत सहित राहुल, मदन व जगदीश ने बताया कि वे लोग अपने पित्तरों के निमित्त पूजा अर्चना पहुंचे थे। लेकिन यहां पर उनकी जेब कट गई। उन्होंने बताया कि तीर्थ स्थल होने के कारण दूर-दूर से यहां श्रद्धालुओं को आना जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां पर प्रशासनिक इंतजाम होने चाहिए ताकि किसी को कोई समस्या न हो। यहां बतां दे पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर हर महीने अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते है। लेकिन बदइंतजामी के कारण कई घटनाएं भी होती है। इससे पहले भी जेब कटने की कई घटनाएं हो चुकी है। पुरोहित वर्ग का कहना है कि अमावस्या के दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि कीोई अप्रिय घटना न हो।