केयू ने नौ नतीजे घोषित किए
कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने 9 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि दिसंबर 2018 में आयोजित एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमएससी मैथ द्वितीय वर्ष, एमए संस्कृत प्रथम व द्वितीय वर्ष, एमए मास कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष, पीजीडीजेएमसी प्रथम वर्ष, बीवोकेशनल इन बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग पाचवें सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया है।