हरियाणा के आंदोलनकारियों को भा रहे केजरीवाल : खुब्बड
कुरुक्षेत्र।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद एनएचएम कर्मचारियों की मांग पूरी होना उनकी एकता की जीत है। खुब्बड ने कहा कि खट्टर सरकार की अपने मंत्रियों से ही नहीं बन रही है। स्वास्थ्य मंत्री कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बहाल, समझ ही नहीं आ रहा है प्रदेश की सरकार में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों की मांगे तभी मानी गई थी, जब वो दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले थे और उनसे हस्तक्षेप करने का अनुग्रह किया था। हरियाणा सरकार तब होश में आई जब दिल्ली सरकार ने दिल्ली के एनएचएम कर्मचारियों का वेतन 100 प्रतिशत बढ़ाया गया। उनकी सालाना छुट्टियों में वृद्धि की और उनके पिछले सभी बकाया एरियर 31 दिसंबर तक उन्होंने देने का वादा किया है। अगर दिल्ली सरकार के फैसले से ही हरियाणा में सरकार चलेगी तो खट्टर सरकार को और सभी काम जो दिल्ली सरकार ने जनता के लिए किए, जिनमें बिजली के दामों में बढ़ोतरी न करना, फ्री पानी, किसानों को 20000 प्रति एकड़ मुआवजा, शहीद जवानों के आश्रितों को एक करोड़ की सहायता राशि, 10 लाख तक का छात्रों को बिना गारंटी पढ़ाई के लिए लोन आदि भी हरियाणा सरकार को प्रदेश की जनता को देना चाहिए।