कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि हैफेड की ओर से 7 और 8 जुलाई को सूरजमुखी की फसल खरीदने का शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने कहा कि हैफेड एजेेंसी 7 जुलाई को गांव बीड खेडी, सोंटी, खानपुर कोलिया और 8 जुलाई को सिरसला और ईशरगढ के किसानों की सूरजमुखी की फसल खरीदेगी। सरकार द्वारा सूरजमुखी का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि हैफेड ने वीरवार को गांव कोलापुर, चीबा और बीड सोंटी में सूरजमुखी की फसल खरीद का कार्य पूरा किया है।