फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास विभाग के प्रो. अमरजीत सिंह को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर चेयर के अध्यक्ष प्रो. डॉ अमरजीत सिंह को स्वतंत्रता सेनानी राजा अजीत मेमोरियल ट्रस्ट, लाडवा की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड विशेषतौर पर उनके द्वारा करवाये गए विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध कार्यों, प्रकाशित पुस्तकों तथा शोध निर्देशन की उपलब्धियों के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बाबा बंदा सिंह बहादुर चेयर की स्थापना जून, 2012 में की गई थी। डॉ अमरजीत सिंह के अनुसार वर्तमान में इस चेयर के अंतर्गत बाबा बंदा सिंह बहादुर कि हरियाणा क्षेत्र में होने वाली राजनैतिक गतिविधियों पर भी शोध कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें