फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल विविधीकरण पर 8000 की प्रोत्साहन राशि

Tue, 26 May 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लगातार गिरते हुए भू-जल स्तर को सुधारने व फसल विविधीकरण को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से किसानों से धान की फसल लगाने की बजाय वैकल्पिक फसलों की बिजाई करने की अपील की गई है। कृषि उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि विभाग वैकल्पिक फसलों को लगाने पर विभाग एकमुश्त किसान के सीधे खाते में भौतिक सत्यापन के बाद 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगा। दलहन तिलहन व कॉटन उगाने वाले किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल https://fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी, उप मंडल कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें