फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 78 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
लाडवा।​ फाउंडेशन के ​शिविर में स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसी कड़ी में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के शिवाला रामकुंडी में शिविर लगाया गया। इसमें शहर और गांवों के कई लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉ. पूर्णमल ने बताया कि सुबह से शाम तक चले शिविर में 78 लोगों की जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की। जरूरतमंदों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें