इस्माईलाबाद। शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
इस्माईलाबाद। नवीन जिंदल फाउंडेशन की मेडिकल वैन झांसा गांव के शहीद मदन लाल ढींगरा ग्राम सचिवालय पहुंची। यहां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 76 लोगों की जांच की। इनमें 64 मरीजों की ओपीडी कर उन्हें मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। 12 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण विनोद पाल ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ब्यूटी पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंटरनेशनल स्किल सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को वर्ष 2035 तक शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस्माईलाबाद। शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं