फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलएलएम, एमए मनोविज्ञान और लोक प्रशासन में दाखिले के लिए 742 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को एलएलएम, एमए मनोविज्ञान एवं लोक प्रशासन में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें 742 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के ब्लॉक एक व दो में एलएलएम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 320 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और आर्ट्स फैकल्टी में आयोजित 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विधि संस्थान में आयोजित एमए मनोविज्ञान में दाखिले के लिए 220 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया और आर्ट्स फैकल्टी में आयोजित एमए लोक प्रशासन के लिए 90 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 29 जून को मास्टर ऑफ सोशल वर्क की 50 सीटों के लिए प्रात: 10 बजे, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे तथा एमए अर्थशास्त्र की 80 सीटों के लिए दोपहर तीन बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। 30 जून को एमबीए एसएफएस व बजटेड की परीक्षा प्रात: 10 बजे, बीएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई) की परीक्षा दोपहर 12 बजे और एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें