फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलो इंडिया वूमेन लीग जूडो प्रतियोगिता में 738 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
738 players showed their strength in Khelo India Women's League Judo competition - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। दूसरे खेलो इंडिया वूमेन लीग जूडो प्रतियोगिता में 738 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के नौ राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 62 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इनडोर हॉल में आयोजित की गई।
विज्ञापन

जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑर्ब्जवर वीरेंद्र विशिष्ट ने बताया कि इस दूसरी जूडो प्रतियोगिता के तहत नॉर्थ जोन हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की महिला खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए। इसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन प्रत्येक वर्ग में विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
सब जूनियर वर्ग में नौ भार वर्ग, कैडिट में आठ और जूनियर व सीनियर वर्ग में सात-सात भार वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक वर्ग के विजेता खिलाड़ियों में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता से 62 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। वहीं हर वर्ग से चार खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया जाएगा और फेडरेशन की ओर जूडो किट और मेडल दिए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें