फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के लिए भातर से 99 लोगों ने किया 1950 डायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के कारण प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को 3 मई तक लॉकडाउन के आदेश पारित हुए। इस लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंद लोगों के लिए प्रशासन का टोल फ्री नम्बर 1950 एक वरदान साबित हो रहा है। इस टोल फ्री नम्बर पर अब तक 7299 लोगों ने डायल करके अपने घर पर भोजन मंगवाया है। यह टोल फ्री नम्बर खाने की होम डिलीवरी करने वाली एजेंसियों की तर्ज पर काम कर रहा है। \tउपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा के आदेशानुसार लघु सचिवालय प्रथम तल पर लॉकडाउन होते ही कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया था। इस लॉकडाउन के होते ही सरकार और प्रशासन के सामने जरुरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती था, इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रशासन ने लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 की सेवाएं शुरु की है। यह टोल फ्री नम्बर खाने की होम डिलीवरी करने वाली एजेंसियों की तर्ज पर काम कर रहा है, इस नम्बर पर जैसे ही जरुरतमंद व्यक्ति भोजन के लिए डायल करता है तो प्रशासन की तरफ से रैडक्रास के माध्यम से सम्बन्धित जरुरतमंद के पास खाना पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें