कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में रविवार को जाट सभा व धर्मशाला, स्वतंत्रता समूह सेवा समिति, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन, जन सहयोग संस्था कुरुक्षेत्र एवं जाट एम्पलाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जाट सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने किया। शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया। जाट सभा के प्रधान और उपप्रधान बनी सिंह ढुल ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी का यह सबसे पहले सामाजिक कार्य है। इसके साथ ही वह युवाओं को नशे से दूर रहकर और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी निश्चित रूप से समाज और प्रदेश को बदलने का कार्य कर सकती है। वहीं जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष मास्टर जितेंद्र ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्य पिछले लंबे समय से करती आ रही है। इस मौके पर वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरि ओम दास परिव्राजक भी मौजूद रहे। शिविर में रक्तदाताओं को सबसे पहले किसी ट्यूशन के बोर्ड की 12वीं कक्षा में 94.2 फीसदी अंक हासिल करने वाली हथीरा गांव की छात्रा परी ने बैज लगाए। सभा की ओर से छात्रा को प्रधान कृष्ण श्योकंद की अगुवाई में कार्यकारिणी ने सम्मानित किया।