फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध शाखा एक ने बुधवार देर रात नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा एक के एएसआई सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ लाडवा थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस की नजर लाडवा के इंद्री चौक पर खड़े एक व्यक्ति पास गई, वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस को देख फरार होने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। तलाशी करने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 4 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी की पहचान डेरा लाडवा वासी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें