फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसाना में हवाई फायर करने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। थाना शाहाबाद के अंतर्गत पुलिस ने हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव कलसाना निवासी संटी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कलसाना के मनीष ने बताया कि एक वर्ष पहले उसका झगड़ा संटी के साथ हुआ था। तबसे यह रंजिश रखे हुए है। तीन फरवरी रात को 10 बजे हाथ में देसी कट्टा लेकर आया और हवाई फायर करता हुआ उसके घर में घुस गया। शिकायतकर्ता के अनुसार संटी ने उसे गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। उसने और भाई ने आरोपी को काबू कर पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर संटी को देसी कट्टे के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नियमानुसार मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें