फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने दो दिन तक परीक्षा फार्म भरने की बढ़ाई अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू प्रशासन ने वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरने की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 14 व 15 सितंबर तक अपने री-अपीयर के फार्म ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में चल रही कुंटिया की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते यूनिवर्सिटी में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दूर-दराज से आए विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने सहित अन्य कामों को लेकर काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वहीं विद्यार्थियों की इन समस्याओं से संबंधित छात्रों ने वीरवार को केयू चेयरमैन विक्रम गुर्जर के नेतृत्व में कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विक्रम गुर्जर ने कहा कि यूनिवर्सिटी से संबद्घ महाविद्यालयों के विद्यार्थी री-अपीयर के फार्म 13 सितंबर तक जमा करा सकते थे, लेकिन परीक्षा कंट्रोलर हुकम चंद को समस्या बताई तो उन्होंने आवेदन के लिए दो दिन पोर्टल ओपन रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा के री-अपीयर के फार्म जो लेट फीस के साथ 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते थे, उस अंतिम तिथि को भी ओर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस समस्या से संबंधित दो बार पहले उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके है। इस मौके पर छात्र नेता दीपेंदर बराड़, सुनील कसाना, गुरप्रीत, गौरव कुमार, उदय चौधरी, आदेश, दीपांशु व प्रिंस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें