फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाकियू, रोष जताकर फूका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाकियू, रोष जताकर फूंका पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम कि पिपली डिवीजन के एक एसडीओ के खिलाफ वीरवार को भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर रोष जताते हुए एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया तथा एसडीओ का पुतला फूका। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश व महासचिव प्रवीण मथाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह ही एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए नए बस अड्डे के समीप स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और बोर्ड के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त एसडीओ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और भ्रष्टाचार के चलते ही उन्होंने एक लाईन को शिफ्ट किया है जो वैध नहीं है। यहीं नहीं जो कर्मचारी उन्हें पैसे नहीं देते उन्हें भी वे प्रताड़ित करते है। ऐसे ही एक कर्मचारी नवीन की उन्होंने पिटाई तक कर डाली, जिसमें वह घायल हुआ। उन्होंने आरोप लगाए कि पैसे लेकर अवैध रूप से कनेक्शन भी एसडीओ द्वारा दिए जा रहे हैं और उनकी पूरी जांच कराई जाए तथा मारपीट मामले में उनके खिलाफ विभागीय व पुलिस कार्रवाई की जाए। एक्सईएन ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया और कहा कि वे पूरे मामले की जांच करेंगे। इस पर भाकियू न कहा कि एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यालय का स्थायी रूप से घेराव शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें