फोटो 40
प्राइवेट स्कूल साझा मंच ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। प्राइवेट स्कूल साझा मंच के तत्वाधान में निजी स्कूल संचालकों ने मंगलवार को टीचरों और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीपीओ प्रेम सिंह को सौंपा। साझा मंच के सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल में एक छात्र ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी निजी स्कूलों का स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि निजी स्कूल और स्टाफ की सुरक्षा का प्रबंध करे। इस हत्या के विरोध में पिहोवा के निजी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गया था। इस मौके पर प्रवीण सैनी, वेद प्रकाश शर्मा, जयपाल चावला, सतनारायण शर्मा, राजकुमार, सतपाल अरोड़ा, रामनिवास, करनैल सिंहख् राजेश कुमार, सर्वजीत सिंह सहित कई निजी स्कूल संचालक और प्रिंसिपल मौजूद रहे। उधर, डीएवी कॉलेज में यमुनानगर के गुरु नानक खालसा देव कॉलेज में दो प्राध्यापकों के निलंबन के विरोध में ऑल हरियाणा कॉलेज लेक्चरर एसोसिएशन के आह्वान पर प्राध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉ. अनुज ने कहा कि गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राध्यापकों का निलंबन कर उनके नैतिक अधिकारों का हनन किया गया है। इसका वह विरोध करते हैं। इस मौके पर डॉ. मेजर सिंह, डॉ. लखविंद्र सिंह, प्रो. अजय मोहन, प्रो. गुरिंद्र मक्कड़, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. गुरप्रीत कौर, प्रो. सुमन सिरोही, प्रदीप किरण, डॉ. सुनीता चहल, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।