पुलिस ने वाहनों के किए चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। पुलिस ने बाबैन के मैन चौराहों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के कागजों को चेक किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। पुलिस बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग करने वालों के चालान किए। इस अवसर पर एएसआई राजबीर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और अवारागर्दी करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।