फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सेना कैंप में मेडल जीतकर यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना कैंप में मेडल जीतकर यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज की एनसीसी कैडेटस तीन छात्राएं अपनी लगन और मेहनत के बलबूतेे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थल सैैनिक कैंप में पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य एसबी मलिक ने कैडेट्स को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ सुकर्मवती ने बताया कि थल सेना कैंप जो कि जुलाई से सितंबर तक भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए अपनी डायरक्टोरेट पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कैडेट्स ने कई मेडल जीतकर यूनिवर्सिटी कॉॅलेज व 10 हरि. बटालियन कुरुक्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। अंडर आफिसर संदीप कौर ने मैप-रीडिंग में गोल्ड व ऑबस्टेकल्स में रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट रचना ने मैप रीडिंग रजत पदक व फायरिंग में नेशनल लेवल पर रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट कीर्ति ने भी कीर्ति ने भी कैम्प में शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट्स की उपलब्धि पर एनसीसी अधिकारी ने उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें