फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में कुरुक्षेत्र वासी कांवडिये की मौत से रतगल में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कांवड़ लेने गए सेक्टर-7 से सटे गांव रतगल वासी एक युवक की रूड़की में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। रूड़की पुलिस से हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रूड़की रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले 24 वर्षीय संदीप सैनी पुत्र लाला सैनी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। पवित्र जल लेकर लौटते समय सड़क हादसे में वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसके कुछ देर बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना रूड़की पुलिस ने कुरुक्षेत्र परिजनों को दी थी। मृतक के पारिवारिक सदस्य ने बताया गया है कि संदीप सैनी की पत्नी गर्भवती है और डाक्टरों ने एक सप्ताह में डिलीवरी की डेट थी। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार को जल चढ़ाने के लिए लौटना था, वहीं अब शुक्रवार को उसका गांव में अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें