कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से शनिवार को 45वें रक्तदान शिविर का आयोजन एलएनजेपी सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि समाज सेवी राजवंत कौर व विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनी यूथ फेडरेशन के राज्य प्रधान मोहित सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला प्रधान अनिल कुमार लवली ने की। मुख्य अतिथि राजवंत कौर और कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला प्रधान अनिल कुमार लवली व अन्य ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। समिति प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी व जिला महामंत्री नीरज ने बताया कि शिविर में राहुल कुमार ने 32वीं, एसडीओ राजबीर कौशिक ने 15वीं, रजत कुमार ने तीसरी, संजय कुमार ने 7वीं बार रक्तदान किया। शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।