फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम प्रकाश बने मैस कर्मचारी यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
राम प्रकाश बने मेस कर्मचारी यूनियन के प्रधान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। मेस वर्कर यूनियन की रविवार को आम सभा की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से रामप्रकाश को प्रधान चुना गया। वहीं नई कार्यकारिणी में महासचिव सुभाष पारचा, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, उपप्रधान अमन कुमार, उपप्रधान अनीता, सहसचिव कृष्णचंद, लेखा निरीक्षक सुशील कुमार, प्रेस सचिव ललन सिंह, रामसागर, पत्रवाहक रोबी, मुख्य सलाहकार भुवन पाण्डे के अलावा सदस्य के तौर पर रानी, आशा तिवारी, प्रेमोदेवी, लीला, अंबिका, संजीव, विश्वनाथ, लीलाधर, बलवान को शामिल किया गया। सभा की अध्यक्षता होस्टल मेस वर्कर यूनियन के कानूनी सलाहकार बलबीर सिंह सैनी ने की। सभा में मेस कल्याण संघ के प्रधान सतवीर सिंह, महासचिव रामदत्त धर्मेंद्र व वार्ड न 25 के पार्षद नरेंद्र वर्मा भी शामिल हुए। नव नियुक्त प्रधान राम प्रकाश ने कहा कि मेस कर्मचारियों की लड़ाई हर तरीके से लड़ी जाएगी, हर कर्मचारी के समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा। सभा के मंच का संचालन महासचिव सुभाष पारचा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें