फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नकल के फेर में विद्यार्थी, कुवि की परीक्षाओं में सामने आए यूएमसी के 700 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज भी विद्यार्थी नकल के फेर में घिरते जा रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 16 नवंबर से शुरू की गई यूजी व पीजी की परीक्षाओं में 700 परीक्षार्थियों पर दर्ज की गई यूएमसी का है। तकनीकी युग में विद्यार्थी स्मार्ट वॉच और मोबाइल सहित अन्य माध्यमों से नकल करते पकड़े जाते हैं। इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हुई बैठक में पेपर लेस की दिशा में डिजिटलाइजेशन का कदम उठाया गया है। अब परीक्षाओं में अनफेयर मीन्स केस (यूएमसी) बनने पर परीक्षार्थी के पास पत्र भेजने के बजाय इससे संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी है। इसको लेकर मंगलवार को पहले चरण में 301 यूएमसी की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

यूएमसी की सुनवाई से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के बाद परीक्षा शाखा की ओर से अलग से पत्र भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे प्रत्येक वर्ष कागज और डाक खर्च की बचत होगी और कर्मचारियों का काम भी आसान होगा। अब विद्यार्थी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना पूरा विवरण चेक कर पाएंगे। नवंबर और दिसंबर 2023 व जनवरी और फरवरी 2024 में यूजी-पीजी व अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में किसी भी अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षार्थी का यूएमसी बनाया जाता है। इस मौके पर सहायक कुलसचिव कश्मीरी लाल, अधीक्षक विनोद कुमार, गौरव गुप्ता, राजबीर मलिक, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अनिल मौजूद रहे।


12 मार्च से 28 मार्च तक होगी यूएमसी केसों की सुनवाई
16 नवंबर से शुरू हुई इन परीक्षाओं के प्रथम चरण में 301 यूएमसी केसों की सुनवाई होगी। इन केसों की सुनवाई के लिए गठित यूएमसी कमेटियों की बैठक 12 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को सहायक कुलसचिव (संचालन शाखा) के कार्यालय में पहुंचना होगा। जिन विद्यार्थियों का यूएमसी केस बना है, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट नोटिस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय लिंक पर क्लिक करके अपनी डिटेल देख सकता है। इसके जरिए वे अपनी संबंधित कोर्स व अनुक्रमांक द्वारा यूएमसी केस की सुनवाई हेतु दिए गए स्थान, तिथि व समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन





विद्यार्थियों को यूएमसी की सुनवाई हेतु समय व तिथि पूछने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर : डॉ. हुकम
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. हुकम सिंह ने बताया कि नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग से संबंधित मामलों में शामिल विद्यार्थियों का पूरा विवरण अब कुवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटलाइजेशन विवि प्रशासन की प्राथमिकता है। अब विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी यूएमसी की सुनवाई हेतु समय व तिथि पूछने के लिए चक्कर नहीं काटने पडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें