फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएमडी शिविर में 70 फीसदी मरीजों की हड्डियां कमजोर मिलीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि में बीएमडी ​शिविर के दौरान मरीजों से बातचीत करते चिकित्सक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में शल्य तंत्र विभाग ने निशुल्क बीएमडी शिविर लगाया। इस दौरान 68 रोगियों की हड्डियों की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और आयुर्वेदिक परामर्श किया गया। कई मरीजों में हड्डियों की कमजोरी और अस्थि क्षय की समस्या पाई गई। चिकित्सकों को 36 रोगियों में हड्डियों की प्रारंभिक कमजोरी मिली। वहीं 12 रोगियों को अस्थि क्षय तथा 20 मरीजों की रिपोर्ट सामान्य आई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि लगभग 70 फीसदी मरीजों में हड्डियों की कमजोरी थी। यह बढ़ती आयु, कैल्शियम, विटामिन-डी की कमी, शारीरिक निष्क्रियता और असंतुलित जीवनशैली का परिणाम हो सकती है। शिविर में मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और औषधियां प्रदान की गईं। उन्हें कैल्शियम युक्त संतुलित आहार, नियमित योग, व्यायाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें